कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव जाकर भाजपा के गलत प्रचार का करे विरोध

सुसनेर। 2023 में होने वाले चुनाव में अभी तक 18 माह बाकी हैं। भाजपा की सरकार गलत प्रचार प्रसार कर रही हैं। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को गांव-गांव जाना होगा। लोगों को विश्वास में लेना होगा। कार्यकर्ता की बदोलत ही आगर में 22 साल बाद कांग्रेस का विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचा हैं। कांग्रेस सरकार में सुसनेर के निर्दलिय विधायक का सपोर्ट करना हमारी मजबूरी थी क्योकि हमें सरकार चलाना थी। उक्त विचार मंगलवार को स्थानीय राजबाग में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुवें पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने कही। उन्होने कहा कि आज सुबह जब हम सोकर उठते हैं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाते हैं। आजादी के बाद 67 सालों में जो मंहगाई कांग्रेस के शासनकाल में नही आई वह भाजपा की 8 साल की सरकार दिख रही हैं। 15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसानो का कर्ज माफ किया,गरीबो की पेशन 100 व 300 से बढ़ाकर 600 कर दी। किसानों के बिजली बिलों को आधा कर दिया।गोमाता के िलए गोशाला बनवाई। अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया नही बिकते तो आज कांग्रेस सरकार पेशन 1000 रुपएं कर देती। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रियवृत सिंह खिची ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आगर जिले को 450 गांवो में नलजल योजना दी। 2 लाख का कर्ज माफ किया व 100 प्रतिशत किसानों को मुआवजा भी दिया। इस अवसर पर आगर विधायक विपिन वानखेंडे,घटिया विधायक रामलाल मालवीय, कांग्रेस भेरूसिंह बापू, कांग्रेस नेता मोना सुस्तानी, पूर्व विधायक वल्लभ भाई अम्बावतिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव, नलखेंडा ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल यादव,देवकरण गुर्जर,ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशिक हुसैन बोहरा, कांग्रेस नेता आशीर्ष त्यागी,बनेसिंह चन्द्रावत,सरदार सिंह सारखा,रामचन्द्र डिगोन, बजरंग दांगी, रामचंद्र सेन, गोरीशंकर सुर्यवंशी,शरावती बोडाना, देवीलाल समरावत, कुशल दुबे, रामेश्वर शर्मा, ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सोयतकलॉ, सुसनेर,नलखेंडा,बडागांव सहित विधानसभा के गांव से कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामील होने के लिए पहुचें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह चौहान दादा भाई ने किया।
कांग्रेस कार्यालय खोलने का प्रस्ताव
सम्मेलन के दौरान सुसनेर में कांग्रेस का कार्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया। जहॉ लोग आकर अपनी समस्या बता सकें। साथ ही कांग्रेस नेता एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह चौहान ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं को एकजुटता व भाजपा सरकार को मिटाने का संकल्प भी दिलाया।