100 वर्ष पुराने स्टॉप डेम के सुधार कार्य का भूमिपूजन

तराना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निदेर्शानुसार पूरे प्रदेश में जलाभिषेक अभियान चल रहा है।इसी कड़ी में जनपद पंचायत में खंड स्तरीय जलाभिषेक सम्मेलन का आयोजन आज ग्राम गुराडिया डोंगर ग्राम पंचायत लसूडिया बेचर में किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम गुराडिया डोंगर के लगभग 100 वर्ष पुराने स्टॉप डेम के सुधार कार्य का भूमि पूजन किया गया। स्टॉप डेम से सुधार होने से लगभग 80 से ज्यादा किसानों को फायदा होगा साथ ही 3 किलोमीटर तक जल भी रुकेगा जिस से आस पास से ग्रामो में भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी ओर सिचाई सुविधा बढ़ेगी।उक्त डैम मरम्मत से मुख्य रूप से ग्राम इतवारपुर भूखी एवं गुराड़िया डोंगर के किसान को सिचाई में लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला उज्जैन राम सिंह बड़ाल जिला अध्यक्ष भाजपा सरपंच संघ तेज सिंह दांगी,अध्यक्ष सरपंच संघ तराना विनोद शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तराना एम एल टाक, सहायक यंत्री अमन सिंह नाहर सहायक, परियोजना अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव,विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सोनक पंडित जनपद, पंचायत लेखापाल राकेश पवार सहायक लेखा अधिकारी सुशील कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी टांक के द्वारा जलाभिषेक महोत्सव अंतर्गत होने वाले कार्यों के सम्बन्ध में उपस्थित ग्रामीण जनों को अवगत कराया।साथ ही विभिन्न प्रकार की तकनीकी जानकारी अमन सिंह नाहर के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा भी ग्रामीण जनों को जल संरचनाओं के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम में जल कलश यात्रा भी निकाली गई।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण एवं अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत के प्रधान सुमेर सिंह एवम सचिव सुरेंद्र सिंह बड़ाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आभार दिलीप सिंह बडाल सहायक सचिव ग्राम पंचायत लसुलड़िया बेचर के द्वारा माना गया।