अश्लीलता का अड्डा बनी होटल 25 अवर्स पर चलेगा नगर निगम का हथोड़ा

ब्रह्मास्त्र इंदौर। सर्वानंद नगर स्थित होटल 25 अवर्स के रिमूवल की कार्रवाई इंदौर नगर निगम द्वारा की जाएगी। इस होटल में छेड़खानी , बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने के मामले पिछले दिनों उजागर हुए थे। पुलिस- प्रशासन ने कार्रवाई भी की थी। अभी मुख्यमंत्री के निर्देश पर जो मुहिम चल रही है , उसी के तारतम्य में इस होटल पर भी बुलडोजर चल रहा है। एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत भंवरकुआ थाने पर दर्ज हुई थी। पास्को एक्ट में भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। होटल मनदीप भाटिया की बताई जाती है।