अहिल्याबाई के द्वारा श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाना गौरव की बात- हरदेनिया

सुसनेर। श्रीराम नवमी के दिन भारतीय संस्कृति में उत्सव उमंग और उल्लास का दिन हैं। इस दिन मयार्दा पुरूषोतम भगवान राम का जन्म हुआ था। देवताओं ने धरती पर हो हरे आसुरी शक्तियों को नाश करने के लिए स्वयम भगवान ने अवतार लिया था। इस कारण यह दिन सत्य पर चलने वालों के लिए उमंग और उत्साह का दिन हैं। वही प्रदेश सरकार के द्ववारा पूरे प्रदेशो में नगर एवं ग्रामो के लिए गौरव दिन मनाने के निर्देश दिए इस अवसर पर नगर परिषद केद्ववारा अहिल्याबाई के द्ववारा निर्मित श्रीराम मंदिर धर्मशाला में रामनवमी के दिन आयोजित गौरव दिवस के अवसर पर सम्बोधित करते हुवें म.प्र.शासन के द्ववारा अधिमान्य पत्रकार मुकेश हरदेनिया ने सम्बोधित करते हुवें कही। उन्होने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने देशभर में शिव मंदिरो की स्थापना की किन्तु सुसनेर में श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाया था। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चतुभुजदास भूतडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया,जिला महामंत्री डॉ.गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत,माक्रेटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल,पूर्व पार्षद फकीर मोहम्मद खॉन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रतनसिंह परमार, पारस कबाडी,गोवर्धन शुक्ला,कमल गर्ग, घनश्याम गोयल, रामचंन्द्र वर्मा,मांगीलाल सोनी आदि मौज्ूद थें। कार्यक्रम का संचालन नवीन जायवाल ने किया तथा आभार सीएमओं जगदीश भैरवे ने माना। इसके बाद सभी ने श्रीराम मंदिर में महाआरती में भाग लिया।