त्रिवेणी ब्रिज से गिरी पिकअप, कार पलटने से चालक की मौत

उज्जैन। इंदौर रोड पर 15 घंटे में दो सड़क हादसे गुरुवार-शुक्रवार के बीच घटित हुए। एक हादसे में कार चालक की मौत हुई और 4 लोग घायल हो गए। दूसरे हादसे में ब्रिज से पिकअप 50 से 60 फीट नीचे गिर गई, जिसमें चालक की हालत गंभीर बनी हुई थी। चौथराम फल मंडी इंदौर से लोडिंग पिकअप में नारियल पानी और मौसम भी भरकर चालक पर्वत पिता लक्ष्मण सागोरे शुक्रवार दोपहर को उज्जैन के लिए निकला था। दोपहर 2 बजे के लगभग त्रिवेणी ब्रिज से गुजरते समय अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए 50-60 फीट नीचे आ गिरी। हादसा होते ही पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक पर्वत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।