माहेश्वर समाज ने धूमधाम से निकाली भगवान महेश की शोभायात्रा

आगर-मालवा। माहेश्वर समाज आगर द्वारा महेश नवमी महोत्सव के अन्तर्गत बुधवार को भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली गई। माहेश्वरी भवन से निकाली गई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर शामिल हुई तो समाज के पुरूषों ने श्वेत वस्त्र धारण कर रखे थे। भगवान महेश की प्रतिमा को फुलों से सजे वाहन में विराजित किया गया था। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महेश नवमी महोत्सव के अन्तर्गत समाजजनों ने 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बच्चों व महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। वही समाज के युवाओं ने रक्तदान किया था। शोभायात्रा में समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद अटल, कैलाश माहेश्वरी, महेश माहेश्वरी, महेंद्र गिलड़ा, विनय मालानी, गिरीश मालानी, पंकज अटल, पियुष अटल आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी समाज के श्रीकांत माहेश्वरी ने दी।
महिदपुर
महेश नवमी को माहेश्वरी समाजनों के द्वारा अपना उत्पत्ति दिवस माना जाता है तथा इस दिन आराध्य आशुतोष भगवान भोलेनाथ महेश की पूजा अर्चना होती है इसको लेकर बुधवार महेश नवमी को नगर के माहेश्वरी समाज के द्वारा सुबह नगर में असाड़ी गली से बैण्ड़ बाजें एवं ढोल के साथ भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आराध्य भगवान महेश की प्रतिमा को आकर्षक रुप में सजाई हुई बग्गी में सवार कर शोभायात्रा के रुप में निकाला गया जिसमें आगे आगे समाज की महिलाऐं एवं युवतियॉ केसरिया परिधान में तथा पुरुष सफेद परिधान में चल रहे है थे वहीं समाज के महिला मंड़ल की युवतियॉ बैण्ड़ के बजते भोलेनाथ के भजनों की धुन पर शोभायात्रा में गरबा करती हुई चल रही थी। नगर के प्रमुख मार्गो से होकर शोभायात्रा राजेन्द्र मार्ग स्थित रामद्वारा पर पहुॅची जहॉ पर भगवान महेश की पूजा अर्चनाकर प्रसादी वितरण किया गया। इसी में गंगावाड़ी स्थित गंगेश्वर महादेव की भी समाजजनों के द्वारा पूजन अर्चनाकर आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया। रात्री में समाज के सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई।