रांची में हिंसा के लिए उत्तरप्रदेश से आए थे लोग: सहारनपुर से 12 लोगों की टीम झारखंड पहुंची थी, कौम की दुहाई देकर युवाओं को उकसाया

ब्रह्मास्त्र रांची
भाजपा नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा में नया खुलासा हुआ है। यूपी के सहारनपुर से 12 लोगों की टीम चार और सात जून को रांची पहुंची थी।
ये लोग मेन रोड में होटल-लॉज में रुके। यहां तीन टीमें बनीं। एक टीम खूंटी भी गई थी। इन्होंने ही इलाही नगर, हिंदपीढ़ी और गुदड़ी में बैठक कर जुलूस निकालने और हिंसक प्रदर्शन करने के लिए भड़काया। 10 जून को शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन और हिंसा हुई थी, जिसके बाद से पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट बंद रहा।