ताजपुर में जमीन विवाद को लेकर हत्या

उज्जैन। जमीन को लेकर रविवार शाम 2 भाईयों के परिवार में चाकू चल गये। दोनों ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर एक दूसरे पर हमला किया। चाकूबाजी में एक पुत्र की मौत हो गई। दूसरा घायल हुआ है। मृतक के पिता को भी चाकू लगे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि ताजपुर में रहने वाले 2 भाईयों बहादूरसिंह और रुपसिंह के बीच खेत पर सेड़े की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को बहादूरसिंह और उसका पुत्र कृष्णपाल खेत पर काम कर रहे थे। दूसरी ओर रुपसिंह अपने पुत्र मलखान के साथ खेत पर आया था। मलखान ने सेड़े के पत्थर गिरे देखे तो पिता के साथ मिलकर बहादूर और कृष्णपाल से विवाद करने पहुंच गया। दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ी की मलखान ने चाकू निकालकर अपने चचेरे भाई कृष्णपाल के सीने पर वार कर दिया। कृष्णपाल ने चाकू छीनकर मलखान को मार दिया। उसी बीच दोनों के पिता बहादूर और रुपसिंह भी एक-दूसरे पर टूट पड़े। रुपसिंह ने चाकू छुड़ाकर भाई बहादूर को मार दिया।