गो सेवक/मैत्री द्वारा 7 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

तराना। मध्य प्रदेश गौ सेवक मैत्री संघ तराना मे बैठक का आयोजन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पशुपालन विभाग से प्रशिक्षित गो सेवक/मैत्री द्वारा 7 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष बालाराम सिसोदिया द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कोर कमेटी हाकम सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष अरविन्द सोलंकी,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह जाधव, जिला कोषाध्यक्ष कमल प्रजापत, ब्लॉक उपाध्यक्ष टीकमसिंह पंवार, ब्लॉक सचिव कमलसिंह पंवार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष किशन बैरागी, ब्लॉक सहा सचिव हरि सिंह आंजना, ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुनील धाकड़, सहा मीडिया प्रभारी विजयपाल शर्मा एवं तराना, माकड़ोन,विकासखंड के गो सेवक मैत्री के सानिध्य में ज्ञापन सौंपा गया।