भाजपा नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

तराना। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक स्थानिय रेस्ट हाउस पर आयोजित की गई।बैठक में जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व अनुसार आगामी कार्यक्रमो से अवगत कराया एवं आजीवन सहयोग निधि एवं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनना एवं पूर्व में नियुक्त बूथ विस्तारकों के कार्यों की समीक्षा की गई।स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा ने प्रस्तुत किया।आजीवन सहयोग निधि तराना नगर प्रभारी सुभाष जोशी विशेष एवं अजय वर्मा के विशेषआतिथ्य रहे।बैठक में समस्त मंडल पदाधिकारी युवा मोर्चा कार्यकर्ता ,अजा मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,महिला मोर्चा कार्यकर्ता ,बूथ अध्यक्ष, बूथ विस्तारक,मंडल पालक संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र सोलंकी ने किया।आभार महामंत्री आकाश बोड़ाना ने माना।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।