देपालपुर में कांग्रेस की जीत बरकरार रखने रणनीति बनाएंगे जयवर्धन सिंह

 

इंदौर। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी इंदौर में सक्रिय हो गए हैं। जयवर्धन विधानसभा चुनाव से पहले मालवा-निमाड़ की मुश्किल सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार दौरें कर रहे हैं। वे कार्यकताओं से सीधे संवाद भी कर रहे हैं। प्रदेश की एक दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार को इंदौर आकर बैठकें लेंगे।
भारतीय युवा कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुवेग राठी ने बताया कि जयवर्धन सिंह एक दिन के लिए इंदौर प्रवास पर हैं।
देपालपुर विधानसभा के ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, शहर व प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान जयवर्धन का खास जोर मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं से संवाद पर रहेगा।
बता दें कि जयवर्धन से पहले उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इंदौर में विधानसभा चार, पांच और दाे में बैठकें कर चुके हैं।