केंद्रीय विद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग किया योग

नेपानगर। नगर के केंद्रीय विद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। योग दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षण हेतु योग प्रशिक्षक श्री दुष्यंत सिंह पंवार को आमंत्रित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के असंख्य लाभों के बारे में जागरूक किया गया और विद्यार्थियों को एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा योग के विभिन्न आसनों को करवाते हुए बताया कि ये सभी क्रियाएं शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए और मानसिक संतुलन को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विद्यार्थियों ने सहजतापूर्ण तरीके से योग प्रशिक्षण लिया और भविष्य में भी निरंतर योग करने का निर्णय लिया। प्राचार्य ए. के. सिंह द्वारा विद्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग, मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। कार्यक्रम का संचालन सी सी ए प्रभारी करुणा इंगले ने किया। पिछले एक सप्ताह से खेल प्रशिक्षक प्रदीप सोनवणे विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षण दे रहे है। कार्यक्रम के अंत मे रामावतार मीणा टी.जी.टी. संस्कृत ने आभार व्यक्त किया। योग दिवस कार्यक्रम पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएँ , कर्मचारी और लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रिपोर्ट  धनराज पाटील