आज और कल मध्यप्रदेश सहित 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

असम के 10 जिलों में बाढ़, 1 लाख से ज्यादा प्रभावित, बंगाल-बिहार में 11 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

मानसून को आए हुए 15 दिन हो चुके हैं। अब तक यह आधे राज्यों में भी ठीक से नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

इधर, पूर्वाेत्तर राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। असम स्टेट डिजास्टर के मुताबिक, राज्य के 10 जिलो में बाढ़ से हालात खराब हैं। 108 गांवों में 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नलबाड़ी जिले में बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित हैं।

 

 

 

 

  1. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 22 से 26 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
  2. पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के जमुई जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मालदा में 12 बच्चे भी बिजली गिरने से घायल हुए हैं।
  3. पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई है। मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  4. उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा उत्तर पूर्व राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  5. दिल्ली एनसीआर, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई। विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और ओडिशा में लू और प्रचंड लू चली। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर गर्म हवाएं चलीं।
  6. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर पानी भर गया। पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर के घर में पानी घुस गया। दफ्तर का फर्नीचर खराब हो गया।
  7. देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में देरी से पहुंचा। इसके बाद से इसकी रफ्तार धीमी हो गई। राजस्थान समेत 17 राज्यों में मानसून एक हफ्ते या इससे ज्यादा लेट हो चुका है। राज्य में बारिश का दौर भी थम गया है।