मप्र की दूसरी-तीसरी वंदे भारत का शेड्यूल जारी- 3.05 घंटे में तय करेगी इंदौर से भोपाल की दूरी, उज्जैन भी रुकेगी

भोपाल। रेलवे बोर्ड ने मध्यप्रदेश की दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार एक गाड़ी संख्या 20911-12 इंदौर भोपाल इंदौर के बीच चलेगी। वहीं, 20173-74 रानी कमलापति से जबलपुर रानी कमलापति के बीच चलेगी। ये दोनों ट्रेनें 8-8 कोच के रैक के साथ चलेंगी।
बता दें कि 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इसे लेकर स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं। 8 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 564 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

ऐसा रहेगा शेड्यूल

शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत इंदौर से सुबह 6.30 बजे निकलेगी और 3.05 घंटे में भोपाल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 7.25 बजे भोपाल स्टेशन से निकलकर रात 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

भोपाल इंदौर वंदे भारत ट्रेन नंबर 20911

स्टेशन आगमन प्रस्थान
भोपाल- शाम 7.25
उज्जैन- 10.30 ,10.35
इंदौर – 11.30 रात

​​​​इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन नंबर 20912

स्टेशन आगमन प्रस्थान
इंदौर -सुबह 6.30
उज्जैन- 7.15 ,7.20
भोपाल- 9.35 सुबह

​​​​​​​सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 20911-12 इंदौर भोपाल इंदौर वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन रविवार छोड़कर चलेगी।

यह होंगे हॉल्ट : इंदौर से भोपाल वंदे भारत

इंदौर, उज्जैन, भोपाल।