मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की ताकत और लोकप्रियता बढी है- सासंद सोलंकी

बडौद। भाजपा को विजय बनाना है आप यदि कांग्रेस को वोट दोगे तो विकास कहां से होगा कांग्रेस झूठ बोलती है सन् २०१८ से २०२० तक कांग्रेस की सरकार हुई, लेकिन उन्होंने बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, कर्ज माफ नहीं किया और रोजगार नहीं दिया और ना ही विकास के कार्य किए इसलिए विकास के काम नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही हो सकते हैं। सड़कों का जाल बिछा हुआ है। नल जल योजना के माध्यम से लोगों को घर घर पानी, प्रधानमंत्री आवास अंर्तगत अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है।आज मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की ताकत और लोकप्रियता बढी है। साथ ही किसानों के हितो और लाडली बहना, महिलाओं को सम्मान तथा कल्याण के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर, का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। महाकाल लोक उज्जैन आदि विकास हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमें फिर से भाजपा के लिए काम करना है और उन्हें वोट देना है।
यह विचार कुषि उपज मण्डी में आगर विधानसभा स्तरीय हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद महेन्द्रसिंह सौंलकी ने कहीं।
सम्मलेन को जिला प्रभारी सोनु गेहलोत, जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, अभियान जिला संयोजक प्रदीप सोनी, गोविंदसिंह बरखेडी, करणसिंह यादव, बीजेपी िजला महामंत्री ओम मालवीय, मनोज ऊंटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने दिया। संचालन रखब जैन ने व आभार मंडल अध्यक्ष सुरजसिंह परिहार ने माना।