नागर ब्राह्मण परिषद की इंदौर शाखा के चुनाव में अभिनव अध्यक्ष, योगेश उपाध्यक्ष व प्रदीप महासचिव बने

इंदौर। मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद की इंदौर शाखा के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें अभिनव दवे सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मेहता, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मनोज मेहता, आशीष मेहता, आनंद शर्मा, महासचिव प्रदीप एल के मेहता, सचिव दीपक नागर, विनीत नागर, कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप एन पी मेहता, संगठन सचिव संदीप रावल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी निखिल व्यास, खेल गतिविधि प्रभारी राजेश शर्मा तथा मीडिया प्रभारी सीमा मनीष शर्मा को नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष नागर, विनोद नागर, पं. विनीत भट्ट, गिरीश रावल, राजेश पुराणिक, तारकेश्वर व्यास, चिराग मंकोड़ी, अभिजीत व्यास, सुमित व्यास, कन्नू मेहता, राजीव व्यास बने।
दिव्या मंडलोई महिला परिषद व हर्षिता युवा परिषद अध्यक्ष
महिला परिषद के अध्यक्ष पद पर दिव्या अमित मंडलोई और युवा परिषद अध्यक्ष पर हर्षिता दवे को मनोनीत किया। सभी नए पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाइयां दी हैं और समाज के कार्यों में सहभागिता देने का संकल्प लिया है।