भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर आए

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह इंदौर आए। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा आदि पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी खरगोन के लिए रवाना हो गए।