उत्तराखंड में फंसे महू के 30 श्रद्धालु, लैंड स्लाइड से हुआ रास्ता बंद

 

इंदौर। महू से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर गए करीब 30 श्रद्धालु लैंड स्लाइड के चलते फंस गए हैं। ये सभी केदारनाथ के दर्शन के बाद बद्रीनाथ की ओर बढ़ रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे लैंड स्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। दिनभर के रेस्क्यू के बाद भी रास्ता क्लियर नहीं हो पाया है।
महू के इन यात्रियों के साथ ही अन्य राज्यों के यात्री परेशान हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की टीम रास्ते को साफ करने में जुटी है। अफसरों का कहना है कि रास्ता क्लियर कर रहे हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में लैंड स्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। जिससे चार धाम यात्रा पर गए श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए।
उत्तराखंड के चमोली जिले में लैंड स्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। जिससे चार धाम यात्रा पर गए श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए।

होटल वालों ने रेट तीन गुना बढ़ाए

महू के यात्री हर्ष ने बताया कि वह केदारनाथ से यात्रा कर लौट रहे थे। रास्ते में उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ दरक गए। हर्ष ने बताया कि यहां पर होटल वालों ने भी रेट तीन गुना बढ़ा दिए हैं। उन्हें खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं मिल रहा है। साथ में जो लाए थे, वह सामग्री भी खत्म हो गई है। रात होने पर यात्रियों ने होटल का रूख किया। लेकिन होटल वालों ने रेट 3 गुना बढ़ा दिए।

महू से निकले थे 18 जून को

यात्री हर्ष ने बताया कि वे सभी 18 जून को महू से चार धाम की यात्रा के लिए निकले थे। उनके साथ महिलाएं और बच्चे भी हैं। इनका कहना है कि सुबह से हम लोगों ने खाना भी नहीं खाया। कोई दुकान या होटल भी नजर नहीं आ रही है। पीछे पलटना भी चाहा, लेकिन पीछे होटल वालों ने 3 गुना रेट बढ़ा दिए। यहां पर केवल दो-तीन जेसीबी और क्रेन से पत्थर और मिट्‌टी को हटाने का काम चल रहा है।