इंदौर में रिमझिम का दौर, प्रदेश के 12 जिलों में झमाझम के आसार

इंदौर। शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और बादल छाये रहे। सुबह हवाएं छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। सुबह न्यूनतम दृश्यता 2 हजार मीटर तक दर्ज की गई। वह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.5 डिग्री दर्ज किया गाया।गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहा। दिन में पश्चिमी हवाएं 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले बजे 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 21.2मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह के समय कुछ देर के लिए सूरज बादलों की ओट से निकला और धूप भी खिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की वर्षा होगी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी मप्र के मध्य भाग में मौजूद है। वहीं एक द्रोणिका लाइन उत्तर पश्चिम राजस्थान से पूर्वी राजस्थान व कम दबाव से होते हुए दक्षिण झारखंड से गुजर रही है। अब कम दबाव का उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके कारण शुक्रवार व शनिवार को उत्तर पश्चिमी में जहां अच्छी वर्षा है। वहीं इंदौर में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। इंदौर व उज्जैन संभाग में रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, आगर जिलों में आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।