प्रदेश में 22 आईटीआई और 10 कॉलेज खुलेंगे

महाविद्यालयों में 589, आईटीआई में 660 पदों को भी कैबिनेट की मंजूरी

दैनिक अवन्तिका भोपाल

मध्यप्रदेश में 22 नए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और 10 नए महाविद्यालय खोले जाएंगे। 4 महाविद्यालयों में नवीन संकाय, 7 में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू किया जाएगा। 589 पद इसके लिए स्वीकृत किए गए हैं। आईटीआई के लिए 418 अप्रेंटिसशिप और प्रशासकीय 242 पदों की स्वीकृति दी गई है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया 22 आईटीआई प्रदेश के ऐसे विकास खंडों में खोले जाएंगे, जहां ये नहीं हैं। इसके लिए 34782.8 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

43 गांव के लिए सिंचाई परियोजना
ॅ धार जिले में बरखेड़ा मध्यम सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई। इसकी लागत 478.88 करोड़ रुपए है।
ॅ सिंचाई रकबा 15031 हेक्टेयर है। 43 गांव को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिलेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय बढ़ाया
ॅ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 13 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। 3 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं।
ॅ सहायिकाओं को 5750 रुपए मानदेय मिलेगा। 750 रुपए बढ़ाए गए हैं।
ॅ हर साल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1 हजार रुपए, सहायिका के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि होगी।
ॅ रिटायर होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख 25 हजार रुपए, सहायिका को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।