महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी 20 सीएल

दैनिक अवन्तिका भोपाल

प्रदेश सरकार अब सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (सीएल) देगी। आदेश जारी हो चुका है। 11 दिसंबर 1964 से 13 दिन का सीएल पहले से ही महिला कर्मचारियों को मिलता आ रहा है। कुल मिलाकर अब महिला कर्मचारियों को 20 सीएल मिलेंगी। आदेश मप्र शासन के उप सचिव गिरी शर्मा ने जारी किए हैं।