महाकाल में उमा भारती बोली – बीजेपी  कांग्रेस के नेताओं का मजाक न उड़ाए

 

– शिप्रा शुद्ध रहे और बाबा को जल चढ़ता रहे मैरी बस यहीं कामना है 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर पहुंची और गर्भगृह से दर्शन-पूजन किए। नंदीहॉल में उमा ने नंदीजी के गले लगकर आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा बीजेपी को कांग्रेस नेताओं का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। उमा भारती ने सबसे पहले मंदिर परिसर में पहुंचकर महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वे महाकाल के गर्भगृह में पहुंची। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट पूजा अर्चना की। उमा भारती बोली – लोकतंत्र में विपक्ष अपना स्थान होता है। में बहुत खुश हूं शिवराज ने मेरे कहने पर शराब बंदी पर ढाई हजार आहाते एक साथ बंद करवा दिए। उमा ने शिप्रा नदी को लेकर कहा महाकाल की एक ही सेवा है उन्हें शिप्रा का जल चढ़ता रहे और ओंकारेश्वर में नर्मदा का।

विवाद निपटाने में पुलिस ही 

नहीं जनप्रतिनिधि भी मदद करें

उमा ने कहा अब जो विवाद आये दिन सामने आ रहे हैं उसमें पुलिस का ही काम नहीं है जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं ये भी कंट्रोल करें। लंबे समय के बाद उमा भारती उज्जैन आई और महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। उमा भारती अक्सर विवादित बयान देने पर चर्चा में रहती है।