किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

सारंगपुर। शुक्रवार रात्रि में भोपाल पहुंचकर किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से कांग्रेस नेता रोशन खत्री के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान श्रीखत्री ने श्री सिंह को अवगत कराते हुए बताया कि क्षेत्र के दर्जनों गांवो के किसानों को प्रीमियम राशि कटने के बाद भी बीमा राशि का लाभ नहीं दिया गया है जिससें किसानों को आर्थिक तौर पर परेशानी आ रही है। इस मौके पर आगामी विस चुनाव को लेकर संगठन के स्तर पर भी चर्चा की गई। श्रीसिंह ने किसानों की समस्याओं पर कृषि मंत्री को पत्र लिखने की बात कही और निराकरण कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।