कायथा में कांग्रेस का ब्लॉक एवं यूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

तराना। विधानसभा तराना के ग्राम कायथा में कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता एवं मंडलम सेक्टर का सम्मेलन विधायक महेश परमार के मुख्यातिथि एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मुख्य उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यर्पण कर की गई। ततपश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पाण्डे एवं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष बड़ाल एवं साथियों द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक महेश परमार ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर पूरी ताकत से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। वहीं विधायक महेश परमार ने स्पष्ट कर दिया गया है। काँग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार के कारनामों व सरकार में बैठे भाजपा के नेताओं द्वारा किए गए करोड़ों के घोटाले के साथ-साथ रोजगार , महंगाई और भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। वहीं अपने-अपने उद्बोधन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकतार्ओं में नई उर्जा का संचार भरते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के नुमाइंदों द्वारा भूमाफियाओं का अड्डा बनाकर कैसे कई गरीबों की जमीनों को फर्जी तरीकों से हड़पा जा रहा है वो भी किसी से छिपा नहीं है। इन सब कारनामों को बेनकाब कर यदि कांग्रेस सक्रिय और संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनाव चुनाव लड़े तो विधानसभा तराना में फिर से महेश परमार के रूप में हम कांग्रेस के विधायक को चुनकर लाएंगे ओर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और हमारे नेता कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के बनकर चारों ओर चहुमुखी विकास की गंगा बहाएंगे। वहीं कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण कायथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पांडे ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता संजय रावल एवं युवा नेता शेखर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल , रूद्रप्रताप सिंह , उमेश शर्मा , कैलाश गोठि , नरेंद्र कानडी , रामसिंह सोती , गंगासींग चौहान , अजीत सिंह ठाकुर , कैलाश पांडे, गजराज सिंह चौहान ,निहाल सिंह गुर्जर , अरुण रोचवानी , कृष्पाल सिंह , जयराम बडाल , कप्तान सिंह पँवार , रूपेश परमार , कामिल कुरैशी , धर्मेंद्र गुर्जर , अशोक जाट , संजय यादव , अजय पांडे , लाडसिंह बडाल , बाबू सिंह , जितेंद्र मालवीय , देवेंद्र चौहान , राजेश मालवीय , धर्मेंद्र बडाल , अर्जुन जाट , बलराम गुर्जर , सुनील चांदना , राजेश गुर्जर , राहुल मालवीय , राजाराम नवरंग , शिवराज सिंह , राजकुमार , ऋतुराज सिंह , भूपेंद्र सिंह , शैलेंद्र सिंह , मदनलाल चौहान , शेखर शर्मा , धर्मेंद्र शर्मा , विजय टिपानिया , विक्की भारती , संजय रावल , घनश्याम जाट , बरकत शाह , मोहन सिंह , धनराज सिंह , सोहन सिंह , उमेश पटेल , विशाल शर्मा , करण सिंह , रामेश्वर मालवीय , महेंद्र सिंह , करणसिंह गेहलोद , लाला रुस्तम पटेल , पवन बरोड़ , भरत गुर्जर , शिवम शर्मा , मोहन पांडे , ईश्वर गुर्जर , सूरज चांदना , संजय हरड़ उपस्थित थे।जानकारी धर्मेन्द्र बडाल ने दी। आभार ऋतुराज सिंह ने किया। साथ ही कायथा ब्लाक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की नियुक्ति गई।