जैएसजी गोल्ड ने बारिश से बचाव हेतु बच्चों को छाते वितरित किये

मन्दसौर। जैन सोशल ग्रुप गोल्ड मंदसौर के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी में विद्यार्थियों को बारिश से बचाव हेतु छाते का वितरण किया गया। साथ ही महिला विक्षिप्त गृह में भी छाते प्रदान कर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्रुप संरक्षक राजमल गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्राथमिक शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा की नींव मजबूत होगी तो आगे पढ़ाई में कठिनाई नहीं आएगी। गु्रप के संस्थापक अध्यक्ष कांतिलाल रातडिया ने भी संबोधित किया। ग्रुप अध्यक्ष रेखा रातडिया ने ग्रुप की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत जैन ने किया व आभार अलका जैन ने माना। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, अभय चोरड़िया, महेंद्र जारोली, मनोज जैन, मनोहर जैन आदि उपस्थित थे।