श्रीमद् भागवत कथा का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ

बड़नगर।  ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पवित्र पथ प्रदर्शक के रुप में भेजा है ताकि पवित्र पुंज को निरंतर रोशन किया जा सके। इसी तारतम्य में बिरेन भाई शास्त्री (अहमदाबाद) साहित्यचार्य, वेदाताचार्य, भागवताचार्य के श्रीमुख से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय शांति वाटिका में हुआ।

कथा प्रारम्भ से पूर्व भव्य चल समारोह पीजी परिवार के निवास से हुआ। शोभायात्रा में महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। गरबा नृत्य करते हुए भक्तजन यात्रा में उत्साहित थे। शोभायात्रा में कथा व्यास वेदांतचार्य श्री बिरेन भाई शास्त्री अहमदाबाद वालों का स्वागत शहर की कई धार्मिक संस्थाओं ने किया एवं लाभार्थी परिवार रमणलाल गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, डॉ ललित गुप्ता का भी स्वागत किया।

शोभायात्रा में विधायक मुरली मोरवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, कृष्णदास नीमा, कनु भाई नीमा, संजय शर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष भाजपा श्याम शर्मा, सांवरिया शर्मा, महेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, डॉ वल्लभ गुप्ता, डॉ कामेश गुप्ता एवम श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता,राहुल गुप्ता, सचिव विजय नीमा, सह सचिव ऋषभ नीमा, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत लाल गुप्ता, रोहित नीमा, वासु गुप्ता आदि उपस्थित थे। शोभायात्रा डाबरी चौक, सुभाष रोड, गांधी चौक, नरसिंह मंदिर होते हुए ब्रज धाम शांति वाटिका पहुंची जहां पर व्यास पीठ पर स्वागत आरती का लाभ लाभार्थी परिवार ने लिया। तत्पश्चात सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ महाराजश्री ने किया।