अमरनाथ यात्रा से लौटने पर किया स्वागत

तराना। शहीद बलराम जोशी मार्ग निवासी अशोक बाबा चांदना का अमरनाथ यात्रा से लौटने पर स्वागत किया। अशोक बाबा विगत 42 वर्षो से हर वर्ष अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। वहां वे शिव सेवक दिल्ली के पोषपत्री (कश्मीर) में लगने वाले भंडारे में अपनी सेवाएं देते हैं। साथ ही नगर में होने वाले धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं। स्वागत के दौरान रहवासी, व्यापारी, परिजन आदि शामिल रहे।