आज रवि प्रदोष का योग, अधिकमास में विष्णु व शिव पूजा का मौका एक साथ

– बहुत कम ही बनते हैं ऐसे योग, वह भी अधिकमास में और भी खास

दैनिक अवंतिका उज्जैन।

आज रविवार को प्रदोष होने से रवि प्रदोष का संयोग बन रहा है। इससे विष्णु व शिव पूजा का एक साथ की जाएगी। ऐसा बहुत कम योग बनता है जब दोनों प्रमुख देव का एक साथ पूजन लोग कर सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि यह योग भी श्रावण के अधिकमास में आया है। चूंकि श्रावण भगवान शिव का तो अधिकमास भगवान विष्णु का मास है। इसलिए दोनों की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि इसके साथ ही 30 जुलाई को अधिकमास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी दोनों तिथियां भी साथ आ रही है। इस मान से भी हरि व हर की पूजा एक ही दिन में करने का यह शुभ संयोग बन रहा है।

अधिकमास में योग सौभाग्य

और समृद्धि देने वाला रहेगा

पुराणों के अनुसार अधिकमास में आने वाले द्वादशी व त्रयोदशी का योग में भगवान विष्णु व शिव की साथ पूजा और व्रत करने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

तिल मिला गंगाजल पीपल

के पेड़ पर चढ़ाना शुभ

दो तिथियों के संयोग में तांबे के लोटे में पानी, गंगाजल व काले तिल डालकर पीपल के पेड़ में चढ़ाना शुभ रहेगा। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। सुबह 11 बजे के पहले पीपल में जल चढ़ा दें।