कुछ पार्टी के लोग पास्को कानून को भी बदलना चाहते हैं, यह मानसिकता का मामला है

इंदौर में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए कमल नाथ और दिग्विजय सिंह

इंदौर।  बाणगंगा में बाणेश्वर धाम पर भगवान महादेव का अभिषेक करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह होटल रेडिसन पहुंचे। यहां उन्होंने शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
कमल नाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुझे प्रभावित किया था। उन्होंने बांग्लादेश युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया। तब मैं पढ़ रहा था। कमल नाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के केवल 10 फीसद केस ही सामने आते हैं, 90 फीसद सामने नहीं आते। यदि वे सामने आ गए तो सोचिये क्या होगा। प्रश्न यह है कि ऐसा हुआ क्यों? क्योंकि माहौल ठीक नहीं। कानून बनाने से कुछ नहीं होगा. सोच बदलना होगी।
दिग्विजय सिंह बोले, कुछ पार्टी के लोग पास्को कानून को भी बदलना चाहते हैं, यह मानसिकता का मामला है। इस मामले में संवेदनशील होना होगा। पिछले चुनाव में हम ओवर कांफिडेंस में थे, इसलिए हमसे चूक हुई, लेकिन इस बार भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह से भरा है। हम ओवर कांफिडेंस में नहीं है। विगत दिनों बोगस सर्वे दिखाकर प्रदेश की जनता को कंफ्यूज करने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन मालवा और निमाड़ का परिणाम बता देंगा।
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन के एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में कही। विजयवर्गीय ने कांग्रेस की आदिवासी महापंचायत में कन्हैया कुमार की मौजूदगी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को आगे बढ़ा रही है, जो भारत के टुकड़े करने के नारे लगवाते हैं। यहीं लोग अफजल के लिए भी नारे लगवाते हैं। यदि कोई मुखौटा बदल ले तो उसकी पहचान तो समाप्त नहीं हो जाती है। ऐसे लोगों को कांग्रेस आगे कर रही है, यह सोचने और समझने की बात है।
कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात
भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनना बड़े सम्मान की बात है, इसमें चौथीबार महासचिव बनाना बड़ा सम्मान है। यह सम्मान कार्यकतार्ओं का सम्मान है, क्योकि मैं कार्यकतार्ओं का नेता हूं। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने फिर से महासचिव बना दिया। उन्होंने कहा कि बनाना तो कुछ और चाहता था, लेकिन अभी महासचिव बने रहों।
18 सालों में किया विकास
विजयवर्गीय ने कहा कि 9 वर्षों से केंद्र में और लगभग 18 वर्षों से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। दोनों ही सरकारों ने विकास की गौरव गाथा लिखी है। प्रदेश में इस दौरान बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य में बहुत तेजी हुई है।