मुख्यमंत्री आज खातेगांव में विकास पर्व के कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

देवास।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 31 जुलाई को जिले के खातेगांव आएंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 2.10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे खातेगांव आयेंगे। मुख्यमंत्री खातेगांव में विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 1294.27 करोड़ की हंडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री 6.15 बजे खातेगांव से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता व एसपी संपत उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। एसपी श्री उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल पर यातायात, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
फोटो क्रमांक 004