हजारों की उपस्थिति में ताजिये ठंडे किए गए

ताजियों का जुलूस 20 घंटों में कर्बला पहुंचा

महिदपुर।   शनिवार की रात 8 बजे ताजियों का जुलूस प्रारंभ हुआ जो सुबह होते गांधी मार्ग पहुंचा और रविवार को 12 बजे चौक बाजार से सोगानी चौक होता हुआ कर्बला मैदान पहुंचा। 20 घंटे के बाद ताजिये ठंडे किए।
ताजियों का जुलूस देखने हजारों नागरिक अन्य शहरों से महिदपुर पहुंचे। जुलूस में 40 से अधिक ताजिये सम्मिलित थे जो 1 महीने की मेहनत से तैयार किया गए थे। जुलूस में नगर के साथ बाहर से आये बैंडों ने भी भाग लिया। पुलिस एवं प्रशासन सतत् जुलूस मार्ग पर घूम रहे थे। नगर पालिका ने भी मार्ग में विशेष प्रकाश व्यवस्था की थी।