सवारी के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव लोगों की हुई फजीहत

उज्जैन। महाकाल की सवारी के चलते शहर के कई मार्गो की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। इस कारण कई जगह वाहनों का लंबा जाम लग गया। हरि फाटक पर बैरिकेट्स लगाकर यहां के आवागमन में परिवर्तन किया। इस कारण सबसे ज्यादा फजीहत शहर वासियों की हुई। उन्हें लंबा घूम कर या फिर गद्दा पुलिया से होकर जाना पड़ रहा था। ऐसी स्थिति में गधा पुलिया पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिया के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई देर तक वाहन चालक गधा पुलिया के अंदर फंसे रहे।इसी तरह हरी फाटक पुल के ऊपर भी यही नजारा देखने को मिला। महाकाल की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकेट्स लगाकर यहां पर भी आवागमन को रोका गया था। इस कारण लोग रास्ता भटक गए और परेशान होते रहे।