भाजपा नेता श्री अजय पाठक बने महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता

मुंबई ।  31 जुलाई। लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नागपुर के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता श्री अजय पाठक को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्री पाठक को इस आशय का नियुक्ति पत्र सौंपा।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले श्री पाठक अब तक प्रदेश भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चे के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी में भी सदस्य के रूप में कार्यरत श्री पाठक की प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बावनकुले ने कहा कि श्री पाठक की नियुक्ति से संगठन को उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी। श्री पाठक ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बावनकुले, उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस , केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी, भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री श्री उपेंद्र कोठेकर, भाजपा के नागपुर महानगर इकाई अध्यक्ष श्री जितेंद्र बंटी कुकडे और भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पांडे के प्रति आभार जताया है।