सादगी से मनाया समाजसेवी अरोरा का जन्मदिन

नीमच। शहर व जिले में अशोक अरोरा गंगानगर वाले धार्मिक आयोजनों से लेकर सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं। जी अरोड़ा का जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। 30 जुलाई को उनके जन्मदिन पर बांग्ला नंबर 48, कार्यालय पर सुबह 11:00 बजे बाद से ही इष्ट मित्रों शुभचिंतकों समाज सेवियों राजनीतिज्ञों का शुभकामनाएं देने हेतु तांता लग गया। शहर के पत्रकारों ने भी इसमें सहभागिता की। जहां कार्यालय पर शुभचिंतकों ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी, केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सांवलिया सेठ भगवान भोलेनाथ एवं मां जगदंबे, भादवा माताजी के भक्त श्री अशोक अरोरा, खुले मन से दान पुण्य व सेवा करते रहे हैं। किसी जरूरतमंद और सामाजिक संस्थाओं को भी आप सहयोग करने में कभी पीछे नहीं रहे। जन्मदिन के अवसर पर मिक्स मार्शल आर्ट नीमच केपदाधिकारियों वह अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।