प्रति रविवार अलग-अलग गरीब बस्तियों में जाकर देते हैं सेवाएं

रॉबिनहुड आर्मी गरीब बच्चों को कर रही शिक्षित जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था

देवास । शहर में गरीब वर्ग के लोागों के लिए कई संस्थाएं हैं जो कार्य कर रही है। इन्हीं में से एक रॉबिनहुड संस्था है जो गरीब बच्चों को न सिर्फ शिक्षा दे रही है बल्कि जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कर रही है। संस्था के सदस्य स्कूल और कॉलेज के छात्र होने के साथ अपना कार्य भी करते हैं, गरीबों के लिए यह लोग प्रति रविवार अपना समय देते हैं।
वर्ष 2014 में संस्था की शुरूआत दिल्ली से की गई थी। उस दौरान दिल्ली यूनिर्वसिटी के तीन सदस्यों ने इसकी शुरूआत की थी। वर्तमान में देश भर में 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता संस्था के साथ काम कर रहे हैं। देवास में करीब 200 कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। संस्था का मूल उद्देश्य जरुरतमंदों को भोजन की व्यवस्था के साथ गरीब बच्चों को शिक्षित कर उनकी सहायता करना है। रविवार को संस्था के सदस्यों ने दुर्गानगर में बच्चों को पढ़ाई कराई और उन्हें खाद्या सामाग्री भी भेंट की।
शहर के दुर्गा नगर में रविवार को रॉबिनहुड आर्मी ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करने के बाद पढ़ाई भी कराई। रॉबिन हुड आर्मी के सदस्यों ने बताया कि हम प्रति रविवार को अलग-अलग गरीब बस्तियों में जाते हैं और वहां पर बच्चों को पढ़ाते हैं यहां पर भी कई समय से हम बच्चों को पढ़ा रहे हैं इसके साथ ही हम खाद्य सामग्री भेंट कर उनकी मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था भोजन और शिक्षा को महत्व देती है जिसके चलते हमारी संस्था में कई सदस्य हैं जो रविवार को अलग-अलग कार्य करते हैं। हम यहां बस्ती के बच्चों को अक्सर पढ़ाते हैं जिससे उनके शिक्षा का स्तर काफी हद तक सुधरा है। दुर्गा नगर के कक्षा 6 टी में पढ़ने वाले छात्र राजवीर ने बताया कि प्रति रविवार को संस्था के भैया यहां आते हैं हमें बहुत अच्छा लगाता है हमें शिक्षण सामाग्री भी इन्होंने दी है, इसके साथ ही भोजन की व्यवस्था भी संस्था की ओर से की जाती है।