स्थानीय निकाय के कर्मचारी करेंगे आज भोपाल में प्रदर्शन

तराना ।   नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ की बैठक में निर्णय अनुसार कर्मचारी संघ नगर परिषद तराना इकाई के कर्मचारी 1 अगस्त को भोपाल में नगरीय प्रशासन विभाग के संचालनालय को विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर घेरा जाएगा। नगर परिषद इकाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यशवंतराव ने बताया कि समस्त नगर निकाय के कर्मचारी विभिन्न मांगों पर सहमति पश्चात आदेश जारी नहीं हुए। इस संबंध में मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर 11 जुलाई को हस्ताक्षर अभियान चलाया था तथा मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मंत्री नगरीय प्रशासन मध्यप्रदेश, प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को शीघ्र निराकरण का आदेश जारी करने की माँग करेंगे।