संत शिरोमणी रविदास समरसता यात्रा का स्वागत

संत रविदास के उपदेशों का अनुशरण कर भारत देश पुन: विश्व गुरु बनेगा- बहादुरसिंह चौहान

महिदपुर ।  संत शिरोमणी रविदास समरसता यात्रा नागदा के ग्रामीण क्षैत्रों स्े होती हुई महिदपुर पहुंची। जहां पर क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक चौहान ने अपने सिर पर संत शिरोमणि की चरण पादुकाएं रखकर यात्रा में भागीदारी निभाई। यात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थी। जगह जगह सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं नाचते गाते यात्रा नारायणा चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग चौक बाजार, अम्बैडकर चौक होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची। जहां पर यात्रा जन संवाद कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हुई।
समारोह में विधायक बहादुरसिंह चौहान के अलावा जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी ने कन्यापुजन करते हुए संत रविदास की चरण पादुकाएं का पुजन किया। इस अवसर पर विधायक बहादुरसिंह चौहान ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 700 साल पहले जब संत रविदास तथा अन्य संतों का युग था, तब भारत विश्व गुरु था। संत रविदास जी के विचार और उपदेशों का अनुशरण करके भारत देश पुन: विश्व गुरु बनेगा। जन-जन तक संत शिरोमणि का संदेश पहुंचाने के लिए रथ यात्रा की शुरूआत की गई है। चौहान ने कहा कि हमारा देश संतों का देश है। यहां हजारों साल से संत परंपरा चली आ रही है। संत शिरोमणि रविदास इसी परंपरा के संत थे। उन्होंने समाज से कुरीतियों, जातिगत भेदभाव मिटाने तथा सामाजिक समरसता बनाने के लिए जीवन भर प्रयास किया। इस दौरान भाजपा नेता शिवनारायण सूर्यवंशी, पुष्पा चौहान, नपा अध्यक्ष नानीबाई माली, जनपद अध्यक्ष कृष्णा सूर्यवंशी, भगवती प्रसाद जोशी, कैलाश सूर्यवंशी, हाकमसिंह आंजना, संदीप व्यास, उमा पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।