उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दो दिन प्रवास पर देवास आई


देवास । आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों का देवास प्रवास हुआ। उत्तराखंड की भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया देवास प्रवास पर पहुंची। जिले में आगमन पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राखी झालानी के नेतृत्व में समस्त महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनों ने स्वागत किया। साथ ही तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।