पूर्व मंत्री, कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने जावद मे बीजेपी को ललकारासभी ने कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया

नीमच ।  जिले के जावद नगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद धाकड़ के शप्त समारोह एवम कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवम सोनकच विधायक सज्जन सिंह वर्मा शुक्रवार को पहुचे। जहा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष सलीम सरवारी, नगर अध्यक्ष अरविंद धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री कैलाश गुप्ता, बेरोजगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हनी तोतला ने सज्जन सिंह वर्मा एवम जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर का के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान टीवी पर चल रही न्यूज से जानकारी मिली मिली की “राहुल गांधी की सजा पर कोर्ट ने रोक लगाई और सांसदी भी बहाल होगी, पूर्व मिलेगा दिल्ली में बंगला” यह खबर मिलते ही सभी कार्यकतार्ओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
सभा स्थल चौराहे पर आतिशबाजी कर इस फैसले का स्वागत किया और कहा की मोहब्बत की दुकान जो राहुल ने पूरे भारत में खोली हैं उसी से हम देश में नफरत खत्म करेंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एवं मोदी की टीम ने राहुल गांधी जी को घेरने की कोशिश की थी उन पर एवं उनके परिवार पर अशोभनीय टिप्पणियां की जाती है, लेकिन गांधी परिवार कभी भी द्वेषता की राजनीति नहीं करते हैं। मोदी नाम को लेकर दिए गए बयान से राहुल गांधी जी को घेरने की नाकाम कोशिश की गई। उन्हें सांसद पद से हटाया गया, उनका बंगला भी खाली करवाया गया। राहुल गांधी जी ने एवं समस्त कांग्रेसजनों ने इस लड़ाई को लड़ा। राहुल गांधी जी ने कहा कि मुझे न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है जिसका फल आज मिला और राहुल गांधी जी पर लगे आरोपों पर कोर्ट ने रोक लगाई तथा कहा कि गुजरात कोर्ट ने फैसला देने में काफी जल्दी की।
भाजपा एवं मोदी राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान हो चुके थे, क्योंकि पदयात्रा में राहुल जी के साथ हजारों-लाखो लोग लगातार यात्रा की सफलता से हमें कर्नाटक चुनाव में जीत मिली। आने वाले चुनाव में भी हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और पांचो राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
श्री वर्मा भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता इस भ्रष्ट सरकार से परेशान हो चुकी है। भाजपा की सभाओं में मेरी भीड़ एकत्रित नहीं हो पा रही है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां पर भ्रष्ट भाजपा को उखाड़ फेकना है। जनता ने अब कांग्रेस की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है। श्री ने आगे कहा कि कमलनाथ जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और 15 माह की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताएं। क्षेत्र के भाजपा के मंत्री जनता को लूटने का कार्य कर रहे हैं, चुनाव से पूर्व जो भी वादे किए थे वह पूरे नहीं किए।
क्षेत्र में कोई भी उद्योग नहीं लगा पाए, जबकि मंत्री जी तो स्वयं लघु उद्योग मंत्रालय देखते हैं। मंत्री जी के चेले चपाटे अपनी जेब भरने में लगे हैं। जनता को फर्जी नियम बता कर परेशान कर रहे हैं। अब समय आ गया है इस भ्रष्ट भाजपा को उखाड़ फेंकना है और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को बनाना है।
इस अवसर पर जावद विधानसभा के नेता राजकुमार अहीर, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़ (बग्गड़), पार्षद प्रतिनिधि एवम जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष सलीम सरवारी, पूर्व जिला महामंत्री कैलाश गुप्ता, हनी तोतला (माहेश्वरी), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर (जावद), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी (सिंगोली), पूर्व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शंभू चारण (रतनगढ़), पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मेव, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, पार्षद दिनेश धनगर, पार्षद पूरण चंदेल, पार्षद अमृत शर्मा, पार्षद प्रशांत पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि विजय बैरागी, पार्षद विक्की पाटीदार, महिला कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष मंगला तोतला, व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, जावद ब्लॉक उपाध्यक्ष मधुसूदन पांडे, भारत धाकड़ सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष निलेश रावल एवम आभार पूर्व जिला महामंत्री कैलाश गुप्ता ने माना।