भाजयुमो की तिरंगा यात्रा के माध्यम से तिरंगामय हुआ महिदपुर

महिदपुर ।  नगर में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल महिदपुर के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने किया। यात्रा में नगर अध्यक्ष सुबोध धोखा, महामंत्री शैलेंद्र चावड़ा, निलेश सोलंकी उपाध्यक्ष, अर्पित जोशी, प्रहलाद दास बैरागी, जितेश राठौर, विजय चौधरी, मंत्री गौतम उपाध्याय, अजय भटनागर, हितेश बोथरा, कोषाध्यक्ष शुभम राठौर, अभय दावरे, नगर अध्यक्ष उमा पांडे, महामंत्री देवेन्द्र उद्धव, भीम सिंह दावरे, यशपाल गांधी, उमेश सोनी, शुभम दावरे, आयुष जोशी, श्रेयांश मिश्रा, दीपक उपाध्याय, चेतन तिवारी, सोनू बैरागी, चेतन चौहान, बाबू कोठार, रजत सोनगरा, गोलू कहार एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी कर यात्रा को भव्यता प्रदान की। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रवि परमार ने दी।