मुख्य चुनाव आयुक्त से चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह को हटाने की मांग

भोपाल ।  नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को हटाने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें अक्षम बताया है। पद से हटाकर किसी नए अधिकारी को चीफ सेक्रेटरी बनाने का अनुरोध किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। उनका कार्यकाल मई 2023 में खत्म होने वाला था। एक्सटेंशन 1 जून से 30 नवंबर 2023 के लिए है। बैस 1985 बैच के आईएएस हैं। उनका रिटायरमेंट 30 नवंबर 2022 को हुआ था। तब भी राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने (मई 2023) तक एक्सटेंशन दिया था।