नीमच जावद शासकीय महाविद्यालय मे मतदाता जागरूकता अभियान

नीमच । शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद में शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ। जिसके अन्तर्गत पोस्टर निर्माण, रंगोली, स्लोगन, मानव श्रृंखला गतिविधियां आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर समूह बी प्रियंका धाकड़, पिहु चन्द्रावत, द्वितीय स्थान पर समूह सी में आरती पंवार, तनुजा, पायल माली रही तृतीय स्थान पर समूह ए रहा जिसमें रानी माली हर्षिता चौधरी, लक्ष्मी माली रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम लोकेश, द्वितीय स्थान पर धापु बंजारा, तृतीय स्थान रानु माली रही पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रानी माली, द्वितीय स्थान पर पायल माली रही। यह जानकारी प्राचार्य डा.डी.एल.अहीर ने दी।