मन्दसौर राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया

मन्दसौर ।  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को शहर ब्लॉक कांग्रेस ने सदभावना दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कहा कि राजीव गांधी की लोकतंत्र में अटूट आस्था थी,वह देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में शांति दूत के रूप में ताउम्र कार्यरत रहे। पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि राजीव गांधी निर्भीक व निडर नेता थे । पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय ने कहा कि राजीवजी ने महिलाओं के सम्मान व उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किये। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। कार्यक्रम में महेन्द्रसिंह गुर्जर, कांतीलाल राठौर,अजय लोढ़ा,रूपल संचेती,दिलीप देवड़ा,सुनील बसेर, अंबालाल हिंगोरिया, सलीम खान, अजय सोनी, राजनारायण लाड़, खलील शेख, वहीद जैदी, शैलेन्द्र गोस्वामी,कमलेश सोनी,जगदीपसिंह बंटी आदि उपस्थित रहे।