देर रात चेकिंग में उपनिरीक्षक ने पहचान वाले नशेड़ी को जाने दिया

इंदौर ।  शहर में दो दिनों से नाइट कल्चर से बढ़ते नशे पर रोकथाम के लिए पुलिस अमला सड़कों पर है। रविवार रात पुलिस ने खुले में शराब और सिगरेट पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें जान-पहचान के लोगों को पुलिस ने जाने दिया और अपरचित को दौड़ा कर पकड़ा।
विजय नगर पुलिए एसआई ने छोड़ा : रात 11:31 बजे विजय नगर पहुंची, वहां पर उपनिरीक्षक केशवसिंह कुशवाह चार जवानों के साथ रेडिसन चौराहे से आने वाली सड़क पर चेकिंग कर रहे थे। उपनिरीक्षक केशव फोन में लगे रहे और जवान वाहनों को रोककर जांच करते रहे। इतने में रात 11:33 बजे एक कार वहां से गुजरी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 20 सीजे 5791 था। एक सिपाही ने कार को रोका। उसमें बैठा व्यक्ति उपनिरीक्षक की पहचान का निकल आया। उपनिरीक्षक ने इशारा करते हुए सिपाही को वहां से हटा दिया। ऐसा लग रहा था कि कार चालक ने शराब पी रखी है। एलआईजी पर कार में शराब पार्टी
रात 11:51 बजे एलआइजी से पाटनीपुरा चौराहे के बीच सड़क पर एक कार में चार लोग सवार होकर शराब की पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने सभी का वीडियो बनाया और उनका चालान कर दिया।
पलासिया पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा : रात 12:02 बजे पलासिया चौराहे पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। सभी सड़कों पर निगाहें दौड़ाईं, लेकिन खाकी की गैर मौजूदगी रही।