मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनार्न्तगत चयनित दर्शनार्थियों का सम्मान

बडनगर ।  मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत बुधवार को हरिद्वार यात्रा हेतु प्राप्त आवेदनों का जिला कार्यालय उज्जैन द्वारा लाटरी के माध्यम से मंगलवार को बडनगर नगरीय क्षेत्र के 6 यात्रियो स्वागत किया गया। हरिद्वार यात्रा हेतु चयनित तीर्थ यात्री द्वारा यात्रा पर जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान किये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, पार्षद विजयंत गोसर, आनंद अनावडिया, पार्षद प्रतिनिधि तरूण आचार्य, आबिद, पूर्व पार्षद महेश शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल, नगर पालिका के कर्मचारियो द्वारा नगर पालिका कार्यालय मे आयोजित सम्मान समारोह मे पुष्प माला व शॉल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियो द्वारा तीर्थ यात्रियो को यात्रा हेतु मंगल कामना की गई एवं तीर्थ यात्रा के संबंध मे उपयोगी जानकारी दी गई।