महिदपुर : गुजरात के विधायक ने 5 दिन में बैठकें लेकर क्षेत्र का जायजा किया

महिदपुर। भाजपा द्वारा महिदपुर विधानसभा की राजनैतिक जानकारी एकत्रित करने के लिए गुजरात के विधायक अर्जुनसिंह चौहान को भेजा। 5 दिन से विधायक चौहान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हंै। महिदपुर नगर, महिदपुर ग्रामीण, झारड़, महिदपुर रोड मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं मतदान केंद्रों के प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जानकारियां एकत्र कर रहे हंै। इसी के साथ झारडा, इंदौख, खेड़ा खजुरिया, घोंसला, महिदपुर रोड कस्बों में भी भ्रमण कर नब्ज को टटोला। प्रवासी विधायक चौहान 28 अगस्त तक क्षेत्र में भ्रमण कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जानकारी भी एकत्रित करेंगे।