जेल प्रहरी पर दो बदमाशों ने किया चाकू से हमला

उज्जैन। रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे जेल प्रहरी पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जेल प्रहरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है बदमाशों की तलाश की जा रही है।

सिद्धवट मार्ग पर रहने वाले मंगल सिंह पिता हरि लाल 54 वर्ष केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में प्रहरी है। रात 12 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे इस दौरान एक्टिवा पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और चाकू से हमला कर भाग निकले। जेल से चंद कदमों की दूरी पर हुई चाकू बाजी की जानकारी लगते ही अन्य जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे और घायल प्रहरी को जिला अस्पताल लाया गया। भेरूगढ़ पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा सवार बदमाशों के खिलाफ चाकू बाजी का मामला दर्ज किया है घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से हमलावरों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।