मायके आई पत्नी पर पति ने ब्लेड़ से किया हमला
उज्जैन। मायके आई महिला पर शनिवार सुबह पति ने ब्लेड़ से हमला कर दिया। महिला का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। उपचार के दौरान उसे 15 टांके लगाने पड़े है। पुलिस ने बयान दर्ज कर हमला करने वाले पति की तलाश शुरू की है।
पंवासा थाना क्षेत्र के गलपुरा में रहने वाली जैनब 22 वर्ष भाभी का ऑपरेशन होने पर शनिवार को मायके सम्राटनगर आ गई थी। जहां उसने भाई को बताया कि पति अंसार अली चोरी करने लगा है। भाई ने जीजा अंसार को मोबाइल पर समझाया और गलत काम करने से मना किया। रविवार सुबह अंसार सम्राटनगर पहुंचा और पति जैनब को साथ चलने का कहने लगा। उसने अपनी शिकायत मायके वालों से करने पर विवाद भी किया। जैनब ने साथ चलने से मना कर दिया। इसी बात पर उसने ब्लेड से जैनब के चेहरे पर ताबातोड़ वार कर दिये। जैनब लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर भाई और परिजन पहुंचे तो अंसार भाग निकला। जैनब को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों जख्म गहरे होने पर उसके दोनों गालों पर 15 से अधिक टांके लगाए है। परिजनों ने बताया कि जैनब का छह माह पहले विवाह हुआ था। अंसार कबाड़ी का  काम करता था। कुछ दिनों से चोरी करने लगा था, जैनब ने यही बात परिजनों को बताई थी। जिसके चलते उसने हमला किया है। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में अंसार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।