मल्हारगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सौंपी सुखी हुई सोयाबीन की फसलपरशुराम सिसोदिया के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

मल्हारगढ़ ।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के नीमच प्रवास के दौरान कांग्रेसनेता परशुराम सिसौदिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने चोपट हुई सोयाबीन की फसलके साथ लिखित मे भी इस समस्या से अवगत करवाया। इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि बारिश की लंबी खेच के चलते सोयाबीन की फसल के साथ ही अन्य फसले भी 70 प्रतिशत तक चोपट होगई,किसान आज कमलनाथ जी के 18 महीने की सरकार को याद कर रही है जब कमलनाथ जी ने बगेर सर्वे के किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया था। सिसौदिया ने कहा कि इसके विपरीत भाजपा की शिवराज सरकार अतिवृष्टि ओर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलो को लेकर सिर्फ सर्वे सर्वे का ही खेल खेला है आज तक किसानों को मुआवजा या बीमा नही मिला है।अल्पवर्षा से किसान आज संकट में है किसान विरोधी पूंजीपतियों की शिवराज सरकार सोयाबीन व अन्य फसलों के भारी नुकसान के बाद भी कानो में तेल डाली बैठी है।मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि किसान, गरीब, मजदूर का भाजपा की शिवराज सिंह की सरकार से विश्वास उठ गया है वह प्रदेश में कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है ओर जनता मन बना चुकी है।
कमलनाथ जी के नीमच प्रवास के दौरान कांग्रेसनेता परशुराम सिसौदिया के नेतृत्व में फाटक के पास पर भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, धुँधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, संजीत ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर लाल धाकड़,कांग्रेस नेता विजेश मालेचा, प्रवीण मंगरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लियाकत मेव, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा बैरागी, पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष शन्नो हाफिज मेव,जिला कांग्रेस महामंत्री मुकेश निडर , जिला कांग्रेस सचिव सर्व श्री दिलीप गुप्ता, सतीश पाटिल, दुर्गरशंकर धाकड़, रोड़ सिंह झाला,किशोर टेलर, सुरेश धाकड़,हाजी मजीद खान पठान, गोरधनलाल अहिरवार,सलीम मंसूरी, कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल आंजना, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष अर्जुन डांगी, सेक्टर अध्यक्ष गणेशराम परिहार, राहुल धनगर, सुरेन्द्रसिंह शक्तावत, खुमानसिंह, संदीप धनगर,राजा बन्ना, रामचन्द्र राठौड़, शंभुलाल पाटीदार, नितेश शर्मा, दामोदर चिचानी ,शेरू शाह, हारून पठान, कैलाश राठौड़ ,सरफराज पठान, राजू गुर्जर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।