सुसनेर : शाही सवारी में झांकियों के माध्यम से दिखेंगे पौराणिक प्रसंग

सुसनेर ।  अधिष्ठाता भगवान नीलकंठेश्वर एवं ओंकारेश्वर महादेव के 4 सितंबर को इस वर्ष नगर भ्रमण (शाही सवारी) कार्यक्रम में मुख्य झांकी के साथ पौराणिक प्रसंगों पर बनी 7 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही शाही सवारी में 3 नृत्य दल, 1 अखाड़ा, 3 दलों में 70 सदस्यीय ढोल-ताशे टीम शामिल होंगी। शाही सवारी को भव्य बनाने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कैलाश नारायण बजाज एवं कालू उपाध्याय ने बताया कि शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में भादौ के पहले सोमवार 4 सितंबर को भगवान नीलकंठेश्वर एवं ओंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी निकलेगी।
इस शाही सवारी में आदिवासी के अलावा अन्य कई रंग देखने को मिलेगें। झांकी के माध्यम से बाबा भोलेनाथ के कई रूपों के दर्शन होंगे। इस बार क्षेत्रवासीयों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुसनेर सहित ग्रामीण अंचल के श्रृद्धालु इस दिन को पर्व के रूप में मनाएगे। दूर दराज क्षेत्रों के साथ ही समीपवर्ती क्षैत्र से हजारों की संख्या में भक्तजन भोलेनाथ के दर्शन को आयेंगे।शाही सवारी को लेकर आयोजन समिति शिव भक्तमंडल के द्ववारा तैयारिया की जा रही हैं।शाही सवारी में इस बार आदिवासी लोक नृत्य के जरीए शाही सवारी की शोभा बढाएंगे। तो वही बाबा की सवारी के आगे राजा का दरबार भी सजेगा। शाही सवारी का स्वागत मिनी हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा से किया जाएगा। नगरवासी पालकी के आगे सवारी मार्ग की सफाई करते हुएं स्वच्छता का संदेश देंगे। गुलाब के फूलो से सुसज्जित पालकी में भगवान नीलकंठेश्वर महादेव नगर का हाल जानने के लिए निकलेंगे। नगरवासी इस दिन पलक पावडे बिछाकर भगवान का स्वागत करेंगे। कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण,शिव पार्वती की झांकी सजाई जाएगी। नगरवासीयों के द्वारा इस दिन पूरे नगर को आकर्षक चमकिली लिग्गीयों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। जगह- जगह शाही सवारी का स्वागत कर श्रृद्धालुओं द्वारा नीलकंठेश्वर महादेव का पूजन किया जाएगा। शाही सवारी को लेकर भक्तों द्वारा पूरे नगर में जगह-जगह फलेक्स भी लगाने की तैयारी हैं।

3 क्विंटल महाप्रसादी बंटेगी

शाही सवारी में आने वालें भक्तों को भोजन के साथ 3 क्विंटल महाप्रसादी बंटेगी। 3 क्विंटल शकर, 1 क्विटल बेसन,,150 किलो देशी घी के अलावा इलाइची व से महाप्रसादी तैयार की जा रही है।